Himachal Pradesh Weather News: हिमाचल प्रदेश में बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन, ऑरेंज अलर्ट जारी
Published : Jun 20, 2025, 6:55 pm IST
Updated : Jun 20, 2025, 6:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Landslides at many places due to rain in Himachal Pradesh, Orange alert issued news in hindi
Landslides at many places due to rain in Himachal Pradesh, Orange alert issued news in hindi

पंडोह के शहीद इंदर सिंह मिडिल स्कूल में जलभराव की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Himachal Pradesh Weather News: शिमला, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के कारण शुक्रवार को कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कुछ इलाकों में 22, 23, 25 और 26 जून को अत्यधिक भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण धर्मशाला-चतरो-गगल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है और सड़क को दोबारा चालू करने का काम जारी है।

पंडोह के शहीद इंदर सिंह मिडिल स्कूल में जलभराव की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने रविवार, सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और मंगलवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

राज्य में सबसे अधिक बारिश नाहन में 84.7 मिमी दर्ज की गई, इसके बाद पंडोह में 35 मिमी, स्लैपर में 26.3 मिमी, सराहन में 20.5 मिमी, पांवटा साहिब में 19.8 मिमी, जोगिंदरनगर में 19 मिमी, पच्छाद में 17.2 मिमी, रामपुर में 15.6 मिमी और गोहर में 15 मिमी बारिश हुई।

सुंदरनगर, शिमला और कांगड़ा में गरज के साथ बारिश हुई, जबकि बजौरा में 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से भूस्खलन, निचले क्षेत्रों में जलभराव और कमजोर संरचनाओं को आंशिक नुकसान के साथ ही सड़कों पर फिसलन और कम दृश्यता के कारण वाहन फिसलने की घटना हो सकती है।

पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

(For More News Apart From Landslides at many places due to rain in Himachal Pradesh, Orange alert issued News In Hindi, Stay Tuned To rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM