Himachal News: हिमाचल में अब चिट्टे पुलिस भर्ती के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य

खबरे |

खबरे |

Himachal News: हिमाचल में अब चिट्टे पुलिस भर्ती के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य
Published : Jul 30, 2025, 7:02 pm IST
Updated : Jul 30, 2025, 7:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Dope test now mandatory for white police recruitment in Himachal news in hindi
Dope test now mandatory for white police recruitment in Himachal news in hindi

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा स्वास्थ्य विभागों ने लगभग साढ़े चार घंटे तक विस्तृत प्रस्तुतियाँ दीं

Himachal News In Hindi: नशे की लत पर लगाम लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अब पुलिस भर्ती में चिट्टा (सिंथेटिक ड्रग) के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य करने का फैसला किया है। इसके अलावा, सभी नए सरकारी कर्मचारियों को यह हलफनामा देना होगा कि वे चिट्टा का सेवन नहीं करते हैं। प्रत्येक ज़िले में नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए 14.95 करोड़ रुपये की योजना को मंज़ूरी दी गई है।

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा स्वास्थ्य विभागों ने लगभग साढ़े चार घंटे तक विस्तृत प्रस्तुतियाँ दीं।मुख्यमंत्री ने नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान में महिला मंडलों, युवक मंडलों, पंचायती राज संस्थाओं, नागरिक समाज संगठनों और शिक्षा विभाग को भी सक्रिय रूप से शामिल करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक शुरू हुई और शाम करीब पांच बजे तक चर्चा जारी रही। कैबिनेट बैठक में नशे के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से समीक्षा की गई।

(For more news apart from Dope test now mandatory for police recruitment in Himachal News In Hindi stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM