जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक चंद्रिका महथा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

खबरे |

खबरे |

जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक चंद्रिका महथा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल
Published : Jul 4, 2023, 6:22 pm IST
Updated : Jul 4, 2023, 6:22 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक चन्द्रिका महथा ने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता लेकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

रांची (संवाददाता) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित आ अब लौट चलें  कार्यक्रम के तहत आज गिरिडीह जिला में जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक चन्द्रिका महथा अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ एक भव्य कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने महथा को माला एवं कांग्रेस का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, गिरिडीह जिला कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश महासचिव कुमार गौरव, सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का यह परिणाम है कि युवा हों या बुजुर्ग, महिला हो या किसान, सभी लोगों का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ा है। अब राज्य की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का संविधान और लोकतंत्र बच सकता है। नफरत खतम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन नौ सालों में बेतहाशा बेरोजगारी, कालाबाजारी, गैस डीजल पेट्रोल, खाद्य की आसमान छूती कीमतों से जनता बेहाल हो चुकी है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री झूठ पर झूठ बोलकर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। ठाकुर ने कहा कि जहां एक ओर मणिपुर जल रहा है लोगों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है लोक तील-तील मरने को विवश हो रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री अपना बूथ अपना कार्यक्रम में लगे हुए है, इससे ज्यादा बेशर्मी कुछ नहीं हो सकती है।

जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक चन्द्रिका महथा ने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता लेकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं आज इस पार्टी में शामिल हो रहा हूं जो अग्रेजों से लडाई लड़कर देश को आजाद करवाया और हम आजाद भारत के नागरिक बनें। श्री महथा ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कुशल नेतृत्व कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और प्यार हमें कांग्रेस में आने को विवश कर दिया।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM