Jharkhand News: प्रतिदिन अंचल अधिकारी सुनेंगे आम लोगों की समस्या – उपायुक्त
Published : Jun 10, 2025, 1:04 pm IST
Updated : Jun 10, 2025, 1:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Zonal officers will listen to the problems of common people every day Deputy Commissioner news In hindi
Zonal officers will listen to the problems of common people every day Deputy Commissioner news In hindi

इसी को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को सभी अंचल अधिकारियों को निदेश दिया है

Jharkhand News: बोकारो, अंचलों में जमीन का म्यूटेशन नहीं होने, जमीन की मापी में परेशानी, जमीन का पारिवारिक बंटवारा एवं अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की शिकायत एवं समाधान की अपेक्षा में आम लोगों को रोजाना अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता हैं तथा सही समय पर अंचल अधिकारी से मुलाकात नहीं होने पर आमजनों को परेशानी होती है।

इसी को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को सभी अंचल अधिकारियों को निदेश दिया है कि प्रत्येक मंगलवार के अतिरिक्त कार्यालय दिवस पर प्रतिदिन अपराह्न 1 से 2  बजे तक आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही, इसकी जानकारी से संबंधित आम सूचना अंचल अधिकारी अपने कक्ष के सामने, सूचना पट्ट पर तथा परिसर में होर्डिंग द्वारा प्रदर्शित करेंगे एवं व्यापक प्रचार  प्रसार कराएंगे। वहीं, भूमि सुधार उप समाहर्ता अपने अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी अंचलों का सत्तत पर्यवेक्षण करेंगे एवं यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक अंचलाधिकारी द्वारा लोगों की समस्या सुनी जा रही है एवं उनका समाधान किया जा रहा है।

यदि ऐसा मामला प्रकाश में आता है कि आम लोगों की समस्या सुनने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है, तो इसकी समीक्षा कर समेकित प्रतिवेदन अपर समाहर्ता को उपलब्ध कराएंगे।

(For More News From Zonal officers will listen to the problems of common people every day Deputy Commissioner News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM