Bokaro News: बीएसएल के मन्नान अली ने राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक
Published : Nov 18, 2025, 6:59 pm IST
Updated : Nov 18, 2025, 6:59 pm IST
SHARE ARTICLE
BSL's Mannan Ali wins silver medal in National Strength Lifting Championship
BSL's Mannan Ali wins silver medal in National Strength Lifting Championship

बीएसएल शीर्ष प्रबंधन ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 Bokaro News(निर्मल महाराज) - बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में इंजीनियरिंग एसोसिएट के रूप में कार्यरत  मन्नान अली ने 35वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैम्पियनशिप 2025–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंक्लाइन बेंच प्रेस प्रतियोगिता (95 किलोग्राम वर्ग) में रजत पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

यह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप भारतीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वावधान में सिक्किम स्ट्रेंथलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा 10 से 13 नवंबर  तक पलजोर स्टेडियम, गंगटोक (सिक्किम) में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से अनेक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच श्री अली ने अपने उत्कृष्ट कौशल, तकनीक, शक्ति, अनुशासन और खेल-भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किया।

 बीएसएल शीर्ष प्रबंधन ने उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय है कि बोकारो स्टील प्लांट सदैव अपने कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करता है तथा खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और फिटनेस पहल के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता है। मन्नान अली की यह उपलब्धि प्लांट के कर्मियों में निहित प्रतिभा और उसके सतत संवर्द्धन के प्रति बीएसएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

(For more news apart from BSL's Mannan Ali wins silver medal in National Strength Lifting Championship news in hindi , stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM