Bokaro News: बोकारो में वज्रपात से दो की मौत,तीन घायल 
Published : Jul 15, 2025, 5:44 pm IST
Updated : Jul 15, 2025, 5:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Two killed, three injured due to lightning in Bokaro news in hindi
Two killed, three injured due to lightning in Bokaro news in hindi

बोकारो जिला आपदा पदाधिकारी शक्ति कुमार  एवं चास अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे ने खबर की पुष्टि की है।

Bokaro News In Hindi: बोकारो (निर्मल महाराज) बोकारो जिला के चास प्रखंड अंतर्गत पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के हुड़ार गाढ़ा नामक क्षेत्र पर सोमवार को धान रोप रही महिलाओं के उपर शाम चार बजे बज्रपात होने के कारण दो महिलाओ का मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गया।

बोकारो जिला आपदा पदाधिकारी शक्ति कुमार  एवं चास अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे ने खबर की पुष्टि की है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने इस घटना पर दुख जताया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद की बात कही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव के ही चिनिवास मंडल नामक व्यक्ति का खेत में धान रोपने के लिए मीरा देवी  पति राजेश कालिंदी, पार्वती देवी  पति स्व. उद्धव कालिंदी, मोहिनी कुमारी  पिता अनादी कालिंदी, काजल देवी उम्र  अनादी कालिंदी, नियती देवी पति अनंत कलिंदी सभी इकठ्ठा धान रोपनी का काम कर रही थी इस बीच शाम 3  बजे के समय वज्रपात हुआ जिसमें मीरा देवी, पार्वती देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि घायल मोहिनी कुमारी,काजल देवी और नियती देवी इलाजरत है।

मृतक सभी महिलाओं का सीओ दिवाकर दुबे और पुलिस सब इंस्पेंक्टर अनील कुमार यादव की उपस्थिति में शव का पंचनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से मृतक के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है वहीं घायल महिलाओ के परिवार बिल्कुल स्तब्ध हो गये है।

(For More News Apart From Two killed, three injured due to lightning in Bokaro News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM