Jharkhand News: मंईयां सम्मान योजना की राशि हुई 2500 रूपए

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: मंईयां सम्मान योजना की राशि हुई 2500 रूपए
Published : Oct 15, 2024, 4:57 pm IST
Updated : Oct 15, 2024, 4:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand amount of Mainiyan Samman Yojana was Rs 2500 News In Hindi
Jharkhand amount of Mainiyan Samman Yojana was Rs 2500 News In Hindi

भाजपा सरकार ऐन केन प्रकरेण झारखंड की सत्ता पर कब्जा करना चाहती है।

Jharkhand News: रांची- भाजपा के ताबड़तोड़ प्रहार और हताशा को नजरअंदाज करते हुए झारखंड की इंडिया गठबंधन की हेमंत सरकार ने दीपावली के पूर्व ही ऐसा बम छोड़ा है, जिससे कि भाजपा की 2100 रूपए वाली गोगो दीदी योजना चारों खाने चित हो गई। गोगो दीदी योजना की जगह इंडिया गठबंधन की सरकार ने अब दिसंबर माह से मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर ढाई हजार रुपए तक कर दी है, जो दिसंबर माह से मिलने भी लगेगी। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष सतीश कुमार मुंजनी ने कही। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐन केन प्रकरेण झारखंड की सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। इसके लिए वह ईडी का सहारा लेती और ऐन चुनाव के वक्त ईडी की रेड इंडिया गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के नेताओं पर कराया जाता रहा है। जिसका ताजा उदाहरण है इंडिया गठबंधन के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय कुमार ठाकुर व आईएएस मनीष रंजन सहित अभिनेताओं व ठेकेदारों के 18 ठिकानों पर की गई छापामारी। बावजूद झारखंड की जनता सारी चीजों को समझती है और पूर्व के चुनाव और उपचुनाव में भाजपा गठबंधन को जिस तरह धूल चटाई है, वही हश्र  आसन्न  चुनाव में  झारखंडी मतदाता दोहराने वाली है।श्री मुंजनी ने कहा की इस बार मतदाता किसी के बहकावे मे नही आने वाली है।शहर से गांव तक एक और संगठित है।

(For more news apart from Jharkhand amount of Mainiyan Samman Yojana was Rs 2500 News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM