Ranchi News: भाजपा के रहते संविधान और आरक्षण पर खरोंच तक नहीं आएगी: लाल सिंह आर्या

खबरे |

खबरे |

Ranchi News: भाजपा के रहते संविधान और आरक्षण पर खरोंच तक नहीं आएगी: लाल सिंह आर्या
Published : Oct 16, 2024, 5:40 pm IST
Updated : Oct 16, 2024, 5:40 pm IST
SHARE ARTICLE
no scratch on the Constitution and reservation under BJP news In Hindi
no scratch on the Constitution and reservation under BJP news In Hindi

जवाहरलाल नेहरू के समय से ही कांग्रेस का चेहरा दलित और संविधान विरोधी: डा भोला सिंह

झारखंड के सभी 41 अनुसूचित जाति बहुल सीटों पर भाजपा करेगी जीत दर्ज: किशु  कुमार दास

Ranchi News In Hindi: रांची, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने  भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखण्ड प्रदेश के प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में कहा कि गरीबी को नजदीक से देखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की सत्ता को संभाला है, गरीबों के उत्थान के लिए ही काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से गरीबी हटाने के लिए कटिबंध हैं। उन्होंने कहा कि देश के चार करोड लोगों को पक्का मकान दे दिया गया है और 3 करोड नए पक्का मकान देने की योजना है। जबकि 11 करोड़ घरों में शौचालय बने हैं और तकरीबन 11 करोड़ घरों में रसोई गैस सिलेंडर भी पहुंचाया गया। इतना ही नहीं 14 करोड़ घरों में नल से पीने का पानी भी पहुंचाया गया है।  उन्होंने कहा कि देश को गरीबी से मुक्त बनाने के लिए भाजपा कटिबद्ध हैं।जबकि झूठ और नफरत फैलाने वाले कांग्रेस पार्टी से देश के लोगों को बचने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस पार्टी के झूठ का विष भी पीना पड़ रहा है।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा है कि जब तक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार है तब तक आरक्षण को खरोंच भी आने नहीं दी जाएगी। संविधान और आरक्षण को खत्म करने की कल्पना भी भारतीय जनता पार्टी के रहते नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कांग्रेस की नीयत और नीति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा दशकों से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से साथ सरकार बनायेंगे। झारखंड के 41 अनुसूचित जाति बहुल सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी।

प्रदेश के मोर्चा ओर सोशल मीडिया के प्रभारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने संवैधानिक संस्थाओं को ताक पर रखकर ओर देश के बाहर आरक्षण और संविधान को कमजोर करने की झूठी बात फैलाकर देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 97 बार संविधान संसोधन, 72 चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया और संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ भी किया। कांग्रेस के नेता देश के बाहर ,देश के भीतर लोगों को बीच जहर घोलने का काम कर रही है। इन पाखंडी से देश को बचाना है।  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ भोला सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा में चुनाव में अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश के सभी कार्यकर्ता टोली बनाकर गांव में घूम घूम कर पार्टी के पति लोगों को जागरुक करने और वोट में तब्दील करना सबसे बड़ी जिम्मेवारी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बनी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की जिम्मेवारी हम सभी की है और एस सी मोर्चा इसमें बढ़ चढ़ कर भाग ले रहा है। जबकि झारखंड प्रदेश एस सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास में कहा कि विधानसभा चुनाव में एस सी मोर्चा की जिम्मेदारी ओर दायित्व काफी बढ़ जाता है। प्रदेश के सभी 41 अनुसूचित जाति बहुल सीट पर जीत दर्ज करना सबसे प्रमुख उद्देश्य में से एक हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हैं कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव गांव में टोली बनाकर और पार्टी के दिशा निर्देश के आधार पर काम करेंगे तो सफलता जरुर कदम चूमेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अणिमा सोनकर ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है। वहीं ज्यादा से ज्यादा लोगों को सोशल मीडिया से जोड़ने की जरूरत है।

कार्यक्रम में विषय प्रवेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास ने किया वही मंच संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रभात भुइँया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान ने किया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीतू चरण राम राष्ट्रीय मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा, ब्रजमोहन राम प्रदेश प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड एवं सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(For more news apart from no scratch on the Constitution and reservation under BJP News in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM