Ranchi News: विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति का प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

खबरे |

खबरे |

Ranchi News: विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति का प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत
Published : Jun 17, 2024, 7:25 pm IST
Updated : Jun 17, 2024, 7:25 pm IST
SHARE ARTICLE
State BJP welcomed the appointment of assembly election in-charge news in hindi
State BJP welcomed the appointment of assembly election in-charge news in hindi

शिवराज सिंह चौहान एवं हेमंत विश्व शरमा के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में बनेगी मजबूत डबल इंजन सरकार- बाबूलाल मरांडी

Ranchi News In Hindi: रांची, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के निर्देशानुसार आज झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से चुनाव प्रभारी एवम सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा  सह प्रभारी बनाए गए हैं। प्रदेश भाजपा ने दोनो नियुक्तियों का स्वागत एवम अभिनंदन किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दोनो नेता अनुभवी ,परिश्रमी और कुशल संगठनकर्ता हैं। मरांडी ने कहा कि शिवराज सिंह एवम हेमंत विश्व शरमा ने झारखंड के लोकसभा चुनाव में भी खूब पसीना बहाया है। तपती गर्मी में कई सभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में  इनके अनुभवों,कार्य कुशलता और  प्रत्यक्ष मार्गदर्शन का लाभ पार्टी को मिलेगा। चुनाव प्रभारी एवम सह प्रभारी के मार्गदर्शन में भाजपा प्रदेश की भ्रष्ट , निकम्मी ठगबंधन सरकार को उखाड़ फेंकते हुए प्रदेश में  मजबूत डबल इंजन सरकार बनाएगी।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जनता ने लोकसभा चुनाव में ही इंडी एलायंस को सबक सीखा चुकी है। उन्होंने कहा कि शिवराज एवम हेमंत विश्व शरमा के मार्गदर्शन में पार्टी रिकॉर्ड मतों से प्रदेश में सरकार बनाएगी।

स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

(For more news apart from State BJP welcomed the appointment of assembly election in-charge news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM