विपक्ष ने रीजीजू पर निशाना साधा, ‘नाकाम मंत्री’ बताया

खबरे |

खबरे |

विपक्ष ने रीजीजू पर निशाना साधा, ‘नाकाम मंत्री’ बताया
Published : May 18, 2023, 1:55 pm IST
Updated : May 18, 2023, 1:55 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

पूर्व कानून मंत्री सिब्बल ने कहा, ‘‘अब कानून नहीं, पृथ्वी विज्ञान मंत्री।

New Delhi: कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने गुरुवार को किरेन रीजीजू पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘नाकाम मंत्री’ करार दिया जिन्हें बृहस्पतिवार को कानून मंत्रालय से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है। रीजीजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है और अर्जुन राम मेघवाल को यह जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने रीजीजू को ‘नाकाम मंत्री’ कहा, वहीं राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने चुटकी लेते हुए कहा कि कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं है।

न्यायिक नियुक्तियों की कॉलेजियम प्रणाली के मुखर आलोचक रहे रीजीजू को आड़े हाथ लेते हुए टैगोर ने ट्वीट किया, ‘‘नाकाम कानून मंत्री चले गये। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में वह क्या कर सकते हैं? उम्मीद है कि अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री के रूप में गरिमापूर्ण तरीके से काम करेंगे।’’

पूर्व कानून मंत्री सिब्बल ने कहा, ‘‘अब कानून नहीं, पृथ्वी विज्ञान मंत्री। कानूनों के पीछे का विज्ञान समझना सरल नहीं है। अब वह विज्ञान के कानूनों का सामना करेंगे। शुभकामना मेरे दोस्त।’’

उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना की नेता और राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने रीजीजू को कानून मंत्री पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में भेजे जाने के संभावित कारणों का जिक्र करते हुए कहा कि क्या महाराष्ट्र के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का हालिया फैसला तो वजह नहीं था? उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्या महाराष्ट्र पर आये फैसले से असहज स्थिति बनी ?’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हिमाचल वायरल वीडियो समेत अकाली दल भर्ती पर खुलकर बोले Giani Harpreet Singh

18 Mar 2025 5:33 PM

गंजापन ठीक करने का दावा करने वाला सैलून हुआ Seal| Hair loss treatment Sangrur camp Eye Infection News

18 Mar 2025 5:31 PM

Baba Raja Raj Singh का Interview, कहा- ' पंथ की ओर से नकारा जा चुका है Kuldeep Singh Gargaj...'

17 Mar 2025 5:42 PM

Facebook पर गोरी को निहंग सिंह से हुआ था प्यार, अब अमृत चख सजी सिंहनी

17 Mar 2025 1:41 PM

Himachal Police ने मोटरसाइकिल सवार पंजाबी युवक पर किए 2 पर्चे, झपटमारी पर की कार्रवाई

17 Mar 2025 1:33 PM

आखिर जस्प्रीत को क्यों करना पड़ा बच्चे का अपहरण | Ludhiana Encounter Canada-returned Youth family Interview

15 Mar 2025 5:57 PM