झारखंड में आदिवासी लड़की से मारपीट का मामला, NHRC का राज्य सरकार और DGP को नोटिस

खबरे |

खबरे |

झारखंड में आदिवासी लड़की से मारपीट का मामला, NHRC का राज्य सरकार और DGP को नोटिस
Published : May 19, 2023, 11:21 am IST
Updated : May 19, 2023, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
Tribal girl assault case in Jharkhand, NHRC notice to state government and DGP
Tribal girl assault case in Jharkhand, NHRC notice to state government and DGP

पीड़ित लड़की का उपचार और मुआवजा आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है।

New Delhi: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने बृहस्पतिवार को झारखंड सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को मीडिया में प्रसारित उन खबरों को लेकर नोटिस भेजा है, जिसमें एक आदिवासी लड़की के अपने परिवार के पसंद के लड़के से शादी करने से मना करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, सिर मुंडवाया दिया और गले में जूते की माला डालकर गांव में घुमाया गया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक बयान में कहा कि कथित घटना झारखंड के पलामू जिले में जोगिडीह ग्राम पंचायत के फरमान पर हुई।

आयोग के मुताबिक, एनएचआरसी ने मीडिया की उन खबरों का स्वत: संज्ञान लिया और कहा, "इस तरह के एक अनैतिक और गैरकानूनी कृत्य करने वाले अपराधियों को कानून के शासन द्वारा शासित एक सभ्य समाज में बख्शा नहीं जा सकता है।"

आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी की स्थिति, पीड़ित लड़की का उपचार और मुआवजा आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM