
मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
बोकारो (संवाददाता) : राज्य के महामहिम राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन गुरूवार को कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फारेस्ट रेस्ट हाउस में पड़ाव किए। जहां उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा,जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार,उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी. समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पूर्व उपायुक्त कुलदीप चौधरी,पुलिस अधीक्षक चंदन झा एवं जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी. ने पुष्प गुच्छ देकर महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने रेस्ट हाउस परिसर में अखरोट का पौधा लगाया।
उल्लेखनीय हो कि, महामहिम राज्यपाल झारखंड श्री सी. पी. राधाकृष्णन अपने दुमका यात्रा के दौरान यहां कुछ समय के लिए रूके थे।
मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।