Jharkhand News: सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास मंत्र पर काम करती है भाजपा: बाबूलाल मरांडी

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास मंत्र पर काम करती है भाजपा: बाबूलाल मरांडी
Published : Oct 23, 2024, 10:25 am IST
Updated : Oct 23, 2024, 10:25 am IST
SHARE ARTICLE
BJP works on mantra of Sabka Saath, Sabka Vikas: Babulal Marandi news in hindi
BJP works on mantra of Sabka Saath, Sabka Vikas: Babulal Marandi news in hindi

मरांडी ने कहा कि चुनाव का समय है। इस चुनाव में अपने पड़ोस के लोगों को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें।

BJP works on mantra of Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Vishwas: Babulal Marandi: रांची (राजेश चौधरी), -बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभी का पार्टी में स्वागत किया एवं सदस्यता दिलाई। मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम करती है। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाया। किसी गरीब के बच्चे को भूखा सोने नहीं दिया। देश में 80 करोड़ अधिक लोगों को हर महीने मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। मां बहनों के लिए मोदी सरकार ने बहुत योजनाएं शुरू की है। उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। मोदी सरकार महिलाओं को लखपति बना रही है। गरीबों के मसीहा नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।

मरांडी ने कहा कि चुनाव का समय है। इस चुनाव में अपने पड़ोस के लोगों को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में  हेमंत सरकार ने झारखंड के लोगों को ठगा है। उन्होंने कहा था कि लोगों को 1 साल में 72000 रुपए देंगे। 5 साल हो गए हेमंत सोरेन ने किसी को 72000 रुपए नहीं दिये। मां बहनों को चूल्हा खर्च हर महीने 2000 रुपए देने की बात कही थी। 5 साल बीत गये, किसी को चूल्हा खर्च नहीं दिया।

हेमंत सरकार ने बेटियों से कहा था कि शादी होने पर सोने का सिक्का देंगे। एक भी लड़की को सोने का सिक्का नहीं दिया। वृद्ध, दिव्यांग को कहा था कि ढाई हजार रुपए महीने पेंशन देंगे। किसी को नहीं दिया। नौजवानों को 5 लाख नौकरी देने की बात कही थी। अपने पिताजी की कसम खाई थी। कहा था कि 5 लाख नौकरी नहीं देने पर राजनीति से संन्यास ले लेंगे। जो व्यक्ति पिताजी की कसम खाकर पूरा नहीं करता है, उन पर कौन भरोसा करेगा। विधानसभा में कहा था कि बीए पास को 5000 और एमए पास को 7000 रुपए भत्ता देंगे। एक भी काम पूरा नहीं किया। जब चुनाव आ गया, तब नया तरकीब भिड़ाया। 

महिलाओं को अगस्त से 1000 रुपए देने लगे। 3 महीना दिए हैं। उन्होंने दिसंबर से 2500 देने की बात कही है। मरांडी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। इसका प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने लोगों से जो वादा किया, उसे पूरा किया। इसलिए किसी के बहकावे में नहीं आए। झारखंड को लूटने वालों के झांसे में नहीं फंसे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार झारखंड में बनाएं। इस अवसर पर जावेद मंसूरी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी के सदस्यता ली है। भाजपा महिला, मजदूर, गरीब सबका विकास करती है। उन्होंने अपनी योजनाओं में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। सभी योजना का लाभ हर वर्ग के लोगों को दिया। पार्टी द्वारा उन्हें जो भी कार्य दिया जाएगा, उससे वह निस्वार्थ भाव से करेंगे। भाजपा को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

इरफान अंसारी, साबिर, मजलूम अंसारी, अहमद अंसारी, सकीना खातून, गुड़िया परवीन, तरन्नुम परवीन, प्रीति कुमारी, बीर वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह भी मौजूद थे। समारोह का संचालन मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया। इससे पहले प्रदेश कार्यालय में चाईबासा जिला परिषद सदस्य एवं अधिवक्ता राजश्री सवईयां अपने पति नवीन सवईयां को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहना कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। आज दोनों पति और पत्नी भारतीय जनता पार्टी की नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

(For more news apart from BJP works on mantra of Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Vishwas: Babulal Marandi news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM