रांची: मुख्यमंत्री सोरेन ने हरमू वासियों को वीर कुंवर सिंह पार्क की दी सौगात

खबरे |

खबरे |

रांची: मुख्यमंत्री सोरेन ने हरमू वासियों को वीर कुंवर सिंह पार्क की दी सौगात
Published : Apr 26, 2023, 3:13 pm IST
Updated : Apr 26, 2023, 3:13 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज हरमू हाउसिंग कॉलोनी में नवनिर्मित वीर कुंवर सिंह पार्क में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने राजधानी रांची के हरमू वासियों को वीर कुंवर सिंह पार्क की सौगात देते हुए कहा कि यहां उनकी  सिर्फ प्रतिमा ही नहीं होगी बल्कि वीर कुंवर सिंह की पूरी जीवनी का जिक्र होगा,  ताकि जो भी लोग यहां आएंगे, उनके बारे में जानकारियां लेकर जाएंगे । यह इसलिए  जरूरी है कि आगे आने वाली पीढ़ी को हम अपने वीरों, शहीदों , स्वतंत्रता सेनानियों और आंदोलनकारियों के योगदान से अवगत करा सकें।

 हरमू में रहा हूं और यहां का वोटर भी हूं .

मुख्यमंत्री ने कहा की हरमू इलाके से हमारा पुराना नाता रहा है।  मैं यहां रहा भी हूं और यहां का मतदाता भी हूं । ऐसे में यहां हो रहे बदलाव को देखता भी आ रहा हूं । इसी क्रम में वर्ष 2012-13 में जब नगर विकास मंत्री था, तो यहां के छोटे- बड़े मैदानों को सुसज्जित करने की योजना बनाई थी। लेकिन,  सरकार से अलग होने के बाद यह योजना अधूरी रह गई । पुनः जब हमारी सरकार बनी तो मैंने अपनी इस योजना को हकीकत रूप देने का कार्य शुरू किया। आज वीर कुंवर सिंह पार्क हरमू वासियों को समर्पित कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शहरों में मैदान काफी कम रह गए हैं।  ऐसे में जो  मैदान हैं, उन्हें व्यवस्थित और सुसज्जित करने का काम सरकार कर रही है।  इसी कड़ी में हरमू  स्थित इस मैदान को पार्क के रूप में विकसित किया गया है , ताकि  इस इलाके के लोग इसका इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पार्को को स्वच्छ और सुरक्षित करने में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं।

 पर्यावरण को साथ लेकर चलें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस तरह शहरीकरण हो रहा है, उससे पर्यावरण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज शहरों में कंक्रीट के जंगल बनते जा रहे हैं । अगर हम सचेत नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे । उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण को साथ लेकर आगे बढ़ें। उसे पीछे नही छोड़ें। पर्यावरण सरंक्षण के लिए हर मुमकिन कदम उठाएं, क्योंकि  इसी में हमारा कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि कम से कम अपने वीरों- शहीदों के सम्मान स्वरूप पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार विशेष तौर पर गंभीर है । इसी कड़ी में शहरों में एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा हमारी सरकार ने की है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित करना है।  इस दिशा में आगे कई और निर्णय लिए जाएंगे।

 इस अवसर पर विधायक  सरयू राय,  कमलेश सिंह,  नवीन जायसवाल और  कुमार जयमंगल, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, रांची नगर निगम के आयुक्त  शशि रंजन और वीर कुंवर सिंह विचार मंच के अध्यक्ष श्री विनय कुमार सिंह और अन्य सदस्यगण मौजूद थे।_

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM