झारखंड में टीएसपीसी के तीन नक्सली गिरफ्तार
झारखंड में टीएसपीसी के तीन नक्सली गिरफ्तार
Published : Jun 26, 2023, 6:09 pm IST
Updated : Jun 26, 2023, 6:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Three Maoists of TSPC arrested in Jharkhand
Three Maoists of TSPC arrested in Jharkhand

तीनों नक्सलियों को रातभर चले अभियान के दौरान रांची से लगभग 185 किलोमीटर दूर पाटन पुलिस थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।

मेदिनीनगर (झारखंड): झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋषभ गर्ग ने बताया कि एक स्वयंभू एरिया कमांडर सहित तीनों नक्सलियों को रातभर चले अभियान के दौरान रांची से लगभग 185 किलोमीटर दूर पाटन पुलिस थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक कारतूस, तीन स्मार्टफोन, टीएसपीसी के पर्चे और ईंट भट्ठा मालिकों के फोन नंबर वाली एक डायरी बरामद की गई। गर्ग ने बताया कि तीनों की पहचान टीएसपीसी के स्वयंभू एरिया कमांडर सम्भू सिंह उर्फ बीरेंद्र जी, मिथिलेश यादव और सत्येंद्र सिंह के रूप में की गई। एएसपी ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने 16 जून को विश्रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक पुल निर्माण स्थल पर एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को आग लगाने की घटना में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM