Annapurna Devi News: इरफान अंसारी ने कांग्रेस की महिला विरोधी सोच किया उजागरः अन्नपूर्णा देवी

खबरे |

खबरे |

Annapurna Devi News: इरफान अंसारी ने कांग्रेस की महिला विरोधी सोच किया उजागरः अन्नपूर्णा देवी
Published : Oct 26, 2024, 5:52 pm IST
Updated : Oct 26, 2024, 5:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Irfan Ansari anti-women thinking of Congress exposed: Annapurna Devi
Irfan Ansari anti-women thinking of Congress exposed: Annapurna Devi

आज कांग्रेस के इरफान अंसारी ने सीता सोरेन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर स्पष्ट कर दिया है।

Irfan Ansari anti-women thinking of Congress exposed: Annapurna Devi News In Hindi: कोडरमा सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्ण देवी ने सीता सोरेन पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान का घोर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के लिए बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की है। महिलाओं के लिए कांग्रेस की क्या सोच है कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के बयान से स्पष्ट हो गया है। कांग्रेस महिला और युवा विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मन में महिलाओं के लिए ओछी मानसिकता हमेशा से रही है। जिसको आज कांग्रेस के इरफान अंसारी ने सीता सोरेन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर स्पष्ट कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने कहा कि मैं इरफान अंसारी के टिप्पणी का विरोध करती हूं। झारखंड में कांग्रेस ने एक आदिवासी महिला सीता सोरेन जी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं की पूजा की जाती है, उनका सम्मान किया जाता है। लेकिन महिलाओं के प्रति कांग्रेस गलत और ओछी मानसिकता का परिचय इरफान अंसारी के बयान से साफ हो गया है। अगर कांग्रेस महिलाओं की इतना ही चिंता करती है तो कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इरफान अंसारी के टिकट को वापस ले लेनी चाहिए। सांसद अन्नपूर्णा ने  प्रियंका गांधी से भी इरफान अंसारी के बयान का जवाब मांगा। 

अन्नपू्र्णा देवी ने कहा कि कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के अमर्यादित बयान का महिलाओं से विरोध करना चाहिए। ऐसी ओछी मानसिकता वाले लोगों को और ऐसे मंत्री को हटाना चाहिए और इरफान अंसारी के टिकट को वापस लेना चाहिए। लेकिन कांग्रेस ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करती है।

(For more news apart from Irfan Ansari anti-women thinking of Congress exposed: Annapurna Devi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM