पूर्व विधायक पर नक्सली हमला : NIA ने झारखंड में दो आरोपियों के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र किया दायर
पूर्व विधायक पर नक्सली हमला : NIA ने झारखंड में दो आरोपियों के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र किया दायर
Published : May 29, 2023, 12:08 pm IST
Updated : May 29, 2023, 12:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Naxal attack on former MLA: NIA files second charge sheet against two accused in Jharkhand
Naxal attack on former MLA: NIA files second charge sheet against two accused in Jharkhand

जनवरी 2022 में झारखंड में हुई इस घटना में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।

New Delhi: एनआईए ने पूर्व विधायक गुरचरण नायक पर हुए नक्सली हमले से संबंधित एक मामले में अपना दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया है। जनवरी 2022 में झारखंड में हुई इस घटना में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) के दो हथियारबंद कैडर 25 वर्षीय तिवारी बांकीरा उर्फ शाका और 20 वर्षीय सदन कोरह उर्फ साजन के खिलाफ शनिवार को रांची में एनआईए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

अधिकारी ने कहा कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले दोनों नक्सलियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि बांकीरा को 30 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था जबकि कोरह 13 फरवरी से हिरासत में है।

एनआईए की जांच के अनुसार, वे भाकपा (माओवादी) को उसकी आतंक और हिंसा संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने में सहायता प्रदान करते थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वे नायक और उनके अंगरक्षकों पर आतंकवादी हमले को अंजाम देने की साजिश का हिस्सा थे। वे अपराध को अंजाम देने के लिए प्रतिबंधित नक्सली संगठन द्वारा गठित विशेष कार्रवाई दल का भी हिस्सा थे।’’

एनआईए ने कहा कि दोनों आरोपी उस बैठक में शामिल हुए थे जिसमें हाई स्कूल झिलरुआ में नायक पर घातक हथियारों से हमला करने की साजिश रची गई थी। एनआईए ने अपने आरोप पत्र में कहा, ‘‘उन्होंने घटना से एक दिन पहले घटनास्थल की टोह ली थी और हमले को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षण में भी भाग लिया था।’’ पूर्व विधायक पर चार जनवरी, 2022 को पश्चिम सिंहभूम जिले में स्कूल परिसर में हमला किया गया था।

पुलिस ने शुरुआत में स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया था, लेकिन पिछले साल 30 जून को एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। एनआईए ने 31 दिसंबर को मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM