Jharkhand News: झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया
Published : Jul 29, 2025, 1:54 pm IST
Updated : Jul 29, 2025, 1:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand Police Association President was given a grand welcome news in hindi
Jharkhand Police Association President was given a grand welcome news in hindi

इस अवसर पर अध्यक्ष सोहराय हांसदा ने कहा कि  राहुल कुमार मूर्मू  पाकुड़ जिला के ग्राम रोला, महेशपुर प्रखंड  का निवासी है।

Jharkhand News: जैनामोड़, आतु सुसार समिति एवं आदिवासी विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ‌राहुल कुमार मूर्मू का  जैनामोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी चौक पर   भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह का नेतृत्व  आतु सुसार समिति के अध्यक्ष सोहराय हांसदा एवं आदिवासी विकास मंच के सचिव सोहन मूर्मू ने फुल -माला पहनाकर किया । इनके स्वागत समारोह के अवसर पर दर्जनों आदिवासी -संथाल समाज के सदस्य शामिल थे । इस अवसर पर अध्यक्ष सोहराय हांसदा ने कहा कि  राहुल कुमार मूर्मू  पाकुड़ जिला के ग्राम रोला, महेशपुर प्रखंड  का निवासी है।

देश के इतिहास में 105 वर्षों की दौरान पहली बार पुलिस एसोसिएशन में 32 वर्ष के युवक ने चुनाव जीत कर आदिवासी समाज का मनोबल को बढ़ाया है। राहुल कुमार मूर्मू एक गरीब और किसान परिवार से आते है। इनके पिता सुनील मूर्मू, माता दुलारी मरांडी, किसान परिवार से हैं।

छोटे से गांव से झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर आदिवासी समाज और पुलिस एसोसिएशन के सदस्य सहित अधिकारी जगह-जगह पर स्वागत समारोह आयोजित कर रहे हैं । जैनामोड़ स्थित सगुन युथ कलेक्शन के प्रोपराइटर एवं आतु सुसार समिति के कोषाध्यक्ष महेश मरांडी के द्बारा संथाली वस्त्र (गमछा ) ओढ़ाकर पुलिस एसोसिएशन के  अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।

आयोजित समारोह के माध्यम से अध्यक्ष श्री मूर्मू ने कहा कि आदिवासी समाज के अगुवाई करने वाले नेता शिक्षा, संस्कृति और संस्कार को बढ़ावा देने के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का काम करें। इस स्वागत समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से  राजीव कुमार मुंडा, सोहराय हांसदा, सोहन मूर्मू, राजु मुंडा , सुरेंद्र  मूर्मू, राजदेव मूर्मू, , महेश मरांडी, अजीत मूर्मू, सनातन हांसदा, तुलसी मरांडी, दशरथ टुडू, भागवत मूर्मू आदि उपस्थित थे।

(For more news apart from Jharkhand Police Association President was given a grand welcome News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM