फरीदकोट में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया।
Punjab Weather Update: पंजाब में इस समय कोल्ड वेव का असर जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य का न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक गिरा है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। कोहरे की स्थिति भी बनी हुई है। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ रही है। आज भी पंजाब के लिए येलो कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया गया है। (Cold wave alert in 8 Punjab districts news in hindi)
फरीदकोट में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं चंडीगढ़ में तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जालंधर और चंडीगढ़ में हवा की गुणवत्ता अब भी खराब बनी हुई है।
इसके अलावा, 5 दिसंबर 2025 से एक नया लेकिन हल्का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम पर असर डालेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसी प्रभाव से हरियाणा के पास बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब दक्षिण हिमाचल प्रदेश की ओर बढ़ गया है।
हालांकि, मौसम विभाग ने आज राजस्थान की सीमा से लगे फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, जालंधर और मानसा जिलों के कुछ क्षेत्रों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है।
सुबह 6 बजे, बठिंडा और रूपनगर को छोड़कर पंजाब के सभी शहरों में प्रदूषण का स्तर उच्च था। अधिकांश शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 100 से ऊपर दर्ज किया गया। बठिंडा और रूपनगर में AQI क्रमशः 76 और 63 रहा। जालंधर का AQI 171, खन्ना 122, लुधियाना 124, मंडी गोबिंदगढ़ 156 और पटियाला 143 दर्ज किया गया।
इसी तरह, चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में AQI 181 और मोहाली के सेक्टर 53 में 153 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, सेक्टर 25 का AQI डेटा उपलब्ध नहीं हो सका।
(For more news apart from Cold wave alert in 8 Punjab districts news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)