Punjab Weather Update News in Hindi:पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बदला मौसम, तेज बारिश जारी

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update News in Hindi:पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बदला मौसम, तेज बारिश जारी
Published : Feb 4, 2024, 12:18 pm IST
Updated : Feb 4, 2024, 12:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Today Weather Update News in Hindi
Punjab Today Weather Update News in Hindi

सुबह से ही राज्य के कई जिलों में तेज बारिश के साथ तापमान में गिरावट देखी गई

Punjab Weather Update News in Hindi: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का मौसम विभाग का अनुमान एक बार फिर सही साबित हुआ हैं। बता दें कि रविवार को सुबह से ही राज्य के कई इलाकों  में तेज बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही हैं। बता दें कि शनिवार को भी पंजाब के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चली थी। वहीं तेज बारिश के बाद प्रदेश में बदलते मौसम के साथ ही तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई,साथ ही तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे पहुंच गया।

तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट

वहीं आज रविवार के दिन अमृतसर में बादलों के साथ तापमान 16.4 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि पठानकोट का तापमान 15.5 डिग्री रहा साथ ही इस दौरान कई अन्य जिले में भी इस दौरान तापमान में कमी देखने को मिली। जिसमें फरीदकोट का 19.2 डिग्री, जालंधर का 16.8 डिग्री, बरनाला का 18.1, गुरदासपुर का 14.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

वहीं लगातार बदलते मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। आज  रविवार के दिन के लिए भी विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था। जिसका असर भी पंजाब के कई जिलों में देखने को भी मिल रहा हैं।

कल भी बारिश के आसार

बता दें कि मौसम विभाग के पुर्वा अनुमान के अनुसार प्रदेश में कल भी बारिश होने की संभावना बनी हुई हैं। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में ठंड का असर देखने को मिल सकता हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में सोमवार को भी बारिश के साथ तेज हवा और चमक देखने को मिल सकती हैं। 

(For more news apart from ‘Punjab Weather Today Update News in Hindi’ Stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM