'मुख्यमंत्री विदेशी दौरों में व्यस्त, पंजाब सरकार ने खोया कानून व्यवस्था पर कंट्रोल' : परगट सिंह

खबरे |

खबरे |

'मुख्यमंत्री विदेशी दौरों में व्यस्त, पंजाब सरकार ने खोया कानून व्यवस्था पर कंट्रोल' : परगट सिंह
Published : Dec 11, 2025, 6:58 pm IST
Updated : Dec 11, 2025, 6:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister busy with foreign tours, Punjab government has lost control over law and order: Pargat Singh
Chief Minister busy with foreign tours, Punjab government has lost control over law and order: Pargat Singh

सरकार पर लगाया जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप

Punjab News: पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी सरकार का कोई कंट्रोल नहीं रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद देशी-विदेशी दौरों में व्यस्त हैं। उनको विदेशी दौरे छोड़कर पहले पंजाब के हालातों पर काम करना चाहिए, ताकि डर के साय में जी रहे पंजाब के लोगों को राहत मिल सके।

gjrtyh6t

परगट सिंह ने कहा कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनावों में भी आम आदमी पार्टी लोकतंत्र की हत्या करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की बजाए चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

sertgsert4

परगट सिंह ने विधानसभा हलका जालंधर कैंट के विभिन्न गांवों कादियांवाली, स्लेमपुर मसंदां, जमशेर, बंबियांवाल, कुक्कड़ पिंड, कोट कलां, सरहाली और कोट खुर्द में चुनावी संबंधी तूफानी दौरा किया और मीटिंगों के दौरान आप सरकार की खोखली नीतियों की पोल खोली। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया कि कैसे पंजाब सरकार ने कानून व्यावस्था को खराब कर रखा है। राज्य को पुलिस स्टेट बना कर रख दिया है।

warr

उन्होंने कहा कि अब आप सरकार की सत्ता के अंत की शुरुआत हो चुकी है। पंजाब के बिगड़ते हालातों और लोगों के साथ वादाखिलाफी को देखते हुए लोग उन्हें जल्द ही सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। 

45

उन्होंने लोगों से ब्लॉक समिति और जिला परिषद में खड़े कांग्रेस के उम्मीदवारों को चुनाव जीताने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उपचुनावों की तरह ही इन चुनावों में भी पूरी तरह धक्का कर रही है। कांग्रेस के बहुत सारे उम्मीदवारों के नामांकन पेपर फाड़ दिए गए, छीन लिए गए और दाखिल होने के बाद बिना कारण रद्द कर दिए गए। ताकि कांग्रेसी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पाएं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस की भारी जीत होगी और आम आदमी पार्टी को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोग कांग्रेस के साथ हैं।

ere4

(For more news apart from Chief Minister busy with foreign tours, Punjab government has lost control over law and order: Pargat Singh news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM