Punjab Stubble Burning: राज्य के आठ जिले बन गए हाटस्पाट, यहां सबसे ज्यादा जल रही पराली
Punjab Stubble Burning: राज्य के आठ जिले बन गए हाटस्पाट, यहां सबसे ज्यादा जल रही पराली
Published : Nov 7, 2024, 12:33 pm IST
Updated : Nov 7, 2024, 12:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Stubble Burning Cases Eight districts hotspots News In Hindi
Punjab Stubble Burning Cases Eight districts hotspots News In Hindi

सीएक्यूएम ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए विभिन्न जिलों में 16 टीमें भी तैनात की हैं।

Punjab Stubble Burning Cases Eight districts hotspots News In Hindi: कमीशन फार एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने पराली जलाने के मामले में संगरून सहित राज्य के आठ जिलों को हाटस्पाट घोषित किया है। इन जिलों में सबसे ज्यादा पराली जल रही है। इन जिलों में संगरूर, फिरोजपुर, बठिंडा, मोगा, बरनाला, मानसा, तरनतारन और फरीदकोट को शामिल किया गया है। 

सीएक्यूएम ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए विभिन्न जिलों में 16 टीमें भी तैनात की हैं। सोएक्यूएम की इन टीमों के साथ पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) और कृषि विभाग का एक एक अधिकारी भी तैनात किया गया है। यह टीमें अपनी रोजाना की रिपोर्ट सीएक्यूएम और केंद्रीय नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीची) को भेज रही हैं। राज्य में अब तक पराली जलाने के 5041 केस सामने आए हैं। इनमें से हाट स्पाट बनाए गए आठ जिलों में ही 2,909 मामले रिपोर्ट हुए हैं। खास बात यह है कि इनमें से संगरूर जिला में ही सबसे ज्यादा 809 केस सामने आए हैं।

पराली जलाने के और ज्यादा कैस आने के आसार 

फिरोजपुर में 593, बठिंडा में 236, मोगा में 181, बरनाला में 71, मानसी में 283, तरनतारन में 605 और फरीदकोट में 13) केस पराली जलाए जाने के सामने आए हैं। चूंकि अभी धान सीजन में कटाई होनी बाकी है तो अगले समय के दौरान इन जिलों में पराली जलाने के और ज्यादा केस आने के आसार हैं।

बुधवार को राज्य में 286 जगह जली पराली 

बुधवार को राज्य में 286 जगह पराली जलाए जाने के मामले सामने आए। बुधवार को सबसे ज्यादा 65 जगह संगरूर में पराली जलाए जाने के मामले सामने आए। बाकी जिलों में से फिरोजपुर में 45, मुक्तसर में 30, बठिंडा में 32, मानसा में 27, मोगा में 23, फरीदकोट में 19 और फाजिल्का में 17 मामले पराली जलाए जाने से संबंधित सामने आए। इसी तरह तरनतारन में जहां पराली जलाए जाने के नौ मामले सामने आए, वहीं पटियाला, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब में एक-एक मामला ही इस संबंध में सामने आया।


(For more news apart from Punjab Stubble Burning Cases Eight districts hotspots News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM