पंजाब : लुधियाना अदालत परिसर के पास हुआ धमाका

खबरे |

खबरे |

पंजाब : लुधियाना अदालत परिसर के पास हुआ धमाका
Published : Jun 8, 2023, 5:51 pm IST
Updated : Jun 8, 2023, 5:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab: Blast near Ludhiana court complex
Punjab: Blast near Ludhiana court complex

किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है।

लुधियाना : लुधियाना की एक अदालत परिसर के पास बृहस्पतिवार को भीषण विस्फोट हुआ। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट सदर ‘मालखाने’ के बाहर हुआ। सिविल लाइंस के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जसरूप कौर बाथ ने संवाददाताओं को बताया कि प्रथम दृष्टया विस्फोट कांच की बोतल के गर्म होने और एक सफाई कर्मचारी द्वारा कचरे के ढेर में आग लगाने के बाद उस बोतल के फटने के कारण हुआ।

‘मालखाना’ पुलिस द्वारा जांच के दौरान जब्त की गई वस्तुओं को रखने की जगह होती है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण सफाई कर्मचारी के पैर में चोट आई। एसीपी ने बताया कि तोड़फोड़-रोधी दल ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए कचरे के ढेर से कुछ सामग्री इकट्ठा की है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है।

Location: India, Punjab, Ludhiana

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM