Punjab Weather Update: पंजाब में अभी ठंड से राहत नहीं; राज्य के कई शहर शिमला से भी ज्यादा ठंडे, अगले 3-4 दिन रहें अलर्ट!

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब में अभी ठंड से राहत नहीं; राज्य के कई शहर शिमला से भी ज्यादा ठंडे, अगले 3-4 दिन रहें अलर्ट!
Published : Jan 11, 2024, 10:18 am IST
Updated : Jan 24, 2024, 12:45 pm IST
SHARE ARTICLE
 Punjab Weather Update today (File Image)
Punjab Weather Update today (File Image)

बता दें कि पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से पड़ रही शुष्क ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है.

Punjab Weather Update today In Hindi: पंजाब में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है. पंजाब में पारा शिमला से भी नीचे चला गया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने पंजाब में तीन से चार दिनों तक घने कोहरे और ठंडी हवाओं का अनुमान जताया है.

बता दें कि पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से पड़ रही शुष्क ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है. शीतलहर ने पहाड़ों से ज्यादा मैदानी इलाकों को ठंडा कर दिया है. तापमान लगातार गिर रहा है. बुधवार को पंजाब के सभी शहर शिमला से भी ज्यादा ठंडे रहे.

मिली जानकारी के मुताबिक शिमला का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंजाब का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा. यह भी सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है.

इसके साथ ही पंजाब में पड़ रहे घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. आज प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है. इसके चलते हवाई उड़ानें और ट्रेनें देरी से चल रही हैं. सड़क यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पंजाब का बठिंडा और हरियाणा का फतियाबाद सबसे ठंडा रहा. बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह, फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शिमला से 3 डिग्री सेल्सियस कम था।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने पंजाब में तीन से चार दिनों तक घने कोहरे और ठंडी हवाओं का अनुमान जताया है. बुधवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 6.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.1 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब में पिछले 11 साल में पहली बार इतने लंबे समय तक तापमान 9-10 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया जा रहा है. बुधवार को कुछ जगहों पर धूप निकली. 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक हो सकती है.

चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने आज धूप निकलने की भविष्यवाणी की है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना कम है. शीत लहर के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शिमला और श्रीनगर से कम है.

(For more news apart from Punjab Weather Update , stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM