कपूरथला मुठभेड़ में मारे गए कांस्टेबल कुलदीप सिंह के नाम पर बनाया जाएगा सड़क,स्टेडियम : भगवंत मान

खबरे |

खबरे |

कपूरथला मुठभेड़ में मारे गए कांस्टेबल कुलदीप सिंह के नाम पर बनाया जाएगा सड़क,स्टेडियम : भगवंत मान
Published : Jan 12, 2023, 11:14 am IST
Updated : Jan 12, 2023, 11:14 am IST
SHARE ARTICLE
Road, stadium to be built after constable Kuldeep Singh killed in Kapurthala encounter: Bhagwant Mann
Road, stadium to be built after constable Kuldeep Singh killed in Kapurthala encounter: Bhagwant Mann

मान ने कहा कि कांस्टेबल बाजवा फगवाड़ा में अपनी ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के परिवारों की..

गुरदासपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कूपरथला में मुठभेड़ में मारे गए पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के गांव की ओर जाने वाली एक सड़क और स्टेडियम का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मान ने बुधवार को बाजवा के परिवार से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। उन्होंने बाजवा के परिवार को दो करोड़ रुपये का चेक भी प्रदान किया, जिसमें राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और एक करोड़ रुपये की जीवन बीमा राशि शामिल है।

बाजवा की पंजाब के कपूरथला जिले में चार बदमाशों का पीछा करने के दौरान हुई मुठभेड़ में मौत हो गई थी। ये बदमाश रविवार रात बंदूक के दम पर कार मालिक को धमकाकर उसका वाहन लेकर फरार हो गए थे।

मान ने कहा कि कांस्टेबल बाजवा फगवाड़ा में अपनी ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मान ने घोषणा की कि बाजवा के गांव में उनके नाम पर अत्याधुनिक एथलेटिक ट्रैक युक्त स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के युवा पंजाब पुलिस और सशस्त्र बलों में शामिल होने का प्रशिक्षण लेने के लिए इस स्टेडियम का इस्तेमाल करेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि गांव की ओर जाने वाली एक सड़क का नाम बाजवा के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के लिए जान न्योछावर करने वाले एक बहादुर कांस्टेबल के उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देगी।

Location: India, Punjab, Ludhiana

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM