जालंधर उपचुनाव में आप की शानदार जीत, मान सरकार के अच्छे काम का परिणाम : केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

जालंधर उपचुनाव में आप की शानदार जीत, मान सरकार के अच्छे काम का परिणाम : केजरीवाल
Published : May 13, 2023, 4:34 pm IST
Updated : May 13, 2023, 4:34 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार- PTI
फोटो साभार- PTI

जालंधर उपचुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी का लोकसभा में एक सदस्य हो जाएगा।

New Delhi:  पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के बड़े अंतर से आगे होने के बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राज्य की भगवंत मान सरकार के अच्छे काम की वजह से पार्टी की यह ‘‘शानदार जीत’’ हुयी है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा रुझानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील रिंकू निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी से 48,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

जालंधर उपचुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी का लोकसभा में एक सदस्य हो जाएगा। पिछले साल संगरूर में हुए उपचुनाव में हार के बाद लोकसभा में आप का एक भी सदस्य नहीं था। 

पंजाब विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद मान ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण संगरूर संसदीय सीट खाली हो गई थी। राज्यसभा में आप के फिलहाल 10 सदस्य हैं।

आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में जालंधर उपचुनाव के बारे में बातचीत करते हुये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘भगवंत मान सरकार के पंजाब में अच्छे काम का नतीजा जालंधर उपचुनाव में यह अप्रत्याशित जीत है। हमारी पार्टी के उम्मीदवार ने वहां जीत हासिल की है, जो पिछले 50 साल से कांग्रेस का गढ़ था।’’

जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का इस साल जनवरी में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया था, जिससे यह सीट रिक्त हुयी थी और पार्टी ने वहां से दिवंगत सांसद की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को उम्मीदवार बनाया था ।

केजरीवाल ने कहा, '‘हम काम की राजनीति करते हैं और अपने काम के लिए लोगों से वोट मांगते हैं, और लोगों ने भगवंत मान सरकार के कार्य पर ठप्पा लगा दिया है कि हम आपके साथ हैं..यह एक बड़ा संदेश है।'’

केजरीवाल के साथ मौजूद मान ने कहा कि उपचुनाव के रुझान दर्शाते हैं कि पंजाब में उनकी सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों पर लोगों ने 'सकारात्मक मुहर' लगा दी है। उन्होंने कहा, "चुनाव परिणाम ने हमारी जिम्मेदारी और मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है। हम पंजाब के विकास के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।".

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM