पंजाब में किसानों ने ब्रह्मशंकर जिम्पा के आवास के पास किया प्रदर्शन

खबरे |

खबरे |

पंजाब में किसानों ने ब्रह्मशंकर जिम्पा के आवास के पास किया प्रदर्शन
Published : Dec 13, 2022, 12:08 pm IST
Updated : Dec 13, 2022, 12:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Farmers protest near Brahmashankar Zimpa's residence in Punjab
Farmers protest near Brahmashankar Zimpa's residence in Punjab

किसानों ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा के आवास के पास कर्जमाफी और फसलों के लिए MSP की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर धरना दिया।

होशियारपुर : किसान मजदूर संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा के आवास के पास कर्जमाफी और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर धरना दिया।

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासनिक परिसर (डीएसी) से जिम्पा के आवास तक मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने उन्हें मंत्री के घर से करीब 300 मीटर दूर शिव चौक के पास रोक लिया।

किसान सड़क पर बैठ गए और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दो घंटे से अधिक समय तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह भुल्ला ने कहा कि किसान अपनी मांगों के समर्थन में 26 नवंबर से डीएसी पर डटे हुए हैं। लेकिन राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे बात करने नहीं आया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Location: India, Punjab, Hoshiarpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM