US Deport Indian: 119 भारतीयों को लेकर आज अमृतसर पहुंचेगा अमेरिकी विमान, सबसे ज्यादा पंजाब के लोग, देखें पूरी लिस्ट

खबरे |

खबरे |

US Deport Indian: 119 भारतीयों को लेकर आज अमृतसर पहुंचेगा अमेरिकी विमान, सबसे ज्यादा पंजाब के लोग, देखें पूरी लिस्ट
Published : Feb 15, 2025, 12:56 pm IST
Updated : Feb 15, 2025, 12:56 pm IST
SHARE ARTICLE
US Flight Carrying 119 More Indians Including 67 Punjabis list News In Hindi
US Flight Carrying 119 More Indians Including 67 Punjabis list News In Hindi

हरियाणा दूसरे स्थान पर है। इसमें हरियाणा के 33 लोग शामिल हैं।

US Flight Carrying 119 More Indians Including 67 Punjabis list News In Hindi: अमेरिका अवैध तरीके से पहुंचे भारतीयों को 2 और विमानों में भारत वापस भेज रहा है। अवैध भारतीय अप्रवासियों का दूसरा जत्था आज रात 10 बजे अमेरिका से अमृतसर पहुंचेगा। अमेरिका से अमृतसर आने वाले इस सैन्य विमान में 119 भारतीय सवार होंगे। उन्हें जबरन अमेरिका से निर्वासित किया जा रहा है। बता दे कि इन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका से निर्वासित किया गया है। अमेरिका से निकाले जाने वाले 119 अवैध भारतीय प्रवासियों में से सबसे अधिक 67 पंजाब से हैं। हरियाणा दूसरे स्थान पर है। इसमें हरियाणा के 33 लोग शामिल हैं।

आइए आज अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने वाले प्रवासियों की सूची (राज्यवार) पर नजर डालें।

पंजाब - 67
हरियाणा - 33
गुजरात - 08
उत्तर प्रदेश - 03
गोवा - 02
राजस्थान - 02
महाराष्ट्र - 02
हिमाचल प्रदेश - 01
जम्मू और कश्मीर - 01

अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने वाले पंजाबी प्रवासियों की सूची (जिलावार) पर नजर डालें।
अमृतसर - 6
फरीदकोट - 1
फतेहगढ़ साहिब - 1
फिरोजपुर - 4
गुरदासपुर - 11
हुशियारपुर - 10
जालंधर - 5
कपूरथला - 10
लुधियाना - 1
मोगा - 1
मोहाली - 3
पटियाला - 7
रोपड़ - 1
संगरूर - 3
तरनतारन - 3

भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

वहीं, अवैध एनआरआई की वापसी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि प्रवासियों को लेकर आ रहे विमान को पंजाब में उतारना गलत है। 

(For more news apart from US Flight Carrying 119 More Indians Including 67 Punjabis list News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM