कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू, मूसेवाला के पिता ने भी दिया राहुल गांधी का साथ

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू, मूसेवाला के पिता ने भी दिया राहुल गांधी का साथ
Published : Jan 16, 2023, 10:24 am IST
Updated : Jan 16, 2023, 10:24 am IST
SHARE ARTICLE
Congress's 'Bharat Jodo Yatra' resumes from Jalandhar, Musewala's father also supports Rahul Gandhi
Congress's 'Bharat Jodo Yatra' resumes from Jalandhar, Musewala's father also supports Rahul Gandhi

यात्रा के दौरान दो युवकों ने राहुल गांधी को मूसेवाला की एक तस्वीर भी दी। मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था..

जालंधर : कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण 24 घंटे तक निलंबित रहने के बाद रविवार को यहां खालसा कॉलेज मैदान से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

यात्रा शुरू होने के बाद गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी राहुल गांधी के साथ कुछ दूर तक चले।

चौधरी का रविवार को जालंधर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राहुल गांधी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। दो बार सांसद रहे 76 वर्षीय चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

यात्रा दोबारा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने जालंधर में देवी तालाब मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अपराह्न करीब तीन बजे यात्रा शुरू होने के बाद गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी राहुल गांधी के साथ कुछ दूर तक चले। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया।

बाद में राहुल गांधी ने सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आज जलंधर में, मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता, दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह जी यात्रा में शामिल हुए। मैंने उनमें अद्भुत साहस और धीरज देखा। उनकी आंखों में अपने बेटे के लिए गर्व और दिल में बेशुमार प्यार झलकता है। मेरा सलाम है ऐसे पिता को!’’

सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल मई में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज भारत जोड़ो यात्रा में प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी के साथ नफरत, भय और हिंसा फैलाने वाली ताकतों को करारा जवाब दिया।’’

बाद में, यात्रा के दौरान दो युवकों ने राहुल गांधी को मूसेवाला की एक तस्वीर भी दी। मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक परगट सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में भाग लिया। यात्रा का रात्रि विश्राम आदमपुर में होगा।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM