Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड से लोग बेहाल, 3.1 डिग्री तापमान के साथ पटियाला सबसे ठंडा

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड से लोग बेहाल, 3.1 डिग्री तापमान के साथ पटियाला सबसे ठंडा
Published : Jan 18, 2024, 4:15 pm IST
Updated : Feb 17, 2024, 9:24 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Punjab Weather Update News In Hindi: पंजाब में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बृस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।वहीं हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दोनों राज्यों में अमृतसर, पटियाला, मोहाली, अंबाला सहित कई स्थानों पर कोहरा छाया हुआ है।

यहां मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अन्य स्थानों में पटियाला में तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 5.1, 3.6, 4.2 और छह डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शीतलहर की स्थिति रही।

वहीं चंडीगढ़ भी शीतलहर की चपेट में रही, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पड़ोसी राज्य हरियाणा में, भिवानी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक और सिरसा में क्रमश: 5.1, 4.5, 4.4, 7.2, 6.2 और 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शीतलहर का प्रकोप रहा।

  (For more news apart from Punjab Weather Update Today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM