पंजाब : निर्दयी पिता ने दो बेटियों को आग में झोका, गंभीर रूप से झुलसीं

खबरे |

खबरे |

पंजाब : निर्दयी पिता ने दो बेटियों को आग में झोका, गंभीर रूप से झुलसीं
Published : Mar 30, 2023, 2:06 pm IST
Updated : Mar 30, 2023, 2:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab: Cruel father throws two daughters into fire, severely scorched
Punjab: Cruel father throws two daughters into fire, severely scorched

विद्या राम ने अपनी 16 और 10 साल की बेटियों पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।

होशियारपुर (पंजाब) : पंजाब के होशियारपुर जिले के बेरिंग गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें कथित रूप से आग के हवाले कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपी विद्या राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तलवारा पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक (ASI) रणवीर सिंह ने कहा कि विद्या राम की पत्नी पूनम शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उसके पति ने उस पर जलती लकड़ी से हमला किया था जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई थी। हालांकि किसी तरह वह आग बुझाने में सफल रही।

बाद में विद्या राम ने अपनी 16 और 10 साल की बेटियों पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। लड़कियां बाहर आईं, जिनकी चीख सुनकर उनके पड़ोसी तथा राहगीर उन्हें बचाने के लिए आए तथा आग को बुझाया। दोनों लड़कियों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

Location: India, Punjab, Hoshiarpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM