Punjab Bandh News: 'पंजाब बंद' को पूर्ण समर्थन देने के लिए सभी को धन्यवाद- सरवन सिंह पंधेर

खबरे |

खबरे |

Punjab Bandh News: 'पंजाब बंद' को पूर्ण समर्थन देने के लिए सभी को धन्यवाद- सरवन सिंह पंधेर
Published : Dec 30, 2024, 4:41 pm IST
Updated : Dec 30, 2024, 7:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Bandh Sarwan singh pandher Press conference News In Hindi
Punjab Bandh Sarwan singh pandher Press conference News In Hindi

इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आज पंजाब बंद सफल रहा है।

Punjab Bandh Sarwan singh pandher Press conference News: पंजाब में किसानों ने शाम 4 बजे सड़कों पर अपना धरना खत्म कर दिया है। किसानों द्वारा सड़कें साफ करने के बाद यातायात सामान्य हो गया है। पंजाब में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद का असर देखने को मिला। बाजार बंद रहे। साथ ही किसान कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं, जिसके चलते ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गई हैं। पंजाब बंद के बाद किसानों की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।

इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आज पंजाब बंद सफल रहा है। लोगों ने 'पंजाब बंद' के आह्वान का पूरा समर्थन किया। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। हमें कहीं भी जबरदस्ती दुकान बंद नहीं करनी पड़ी।

हमने दूल्हा-दुल्हन को परेशान नहीं किया बल्कि उन्हें शगुन देकर बरात को विदा किया। एम्बुलेंस को रास्ता दिया। एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को रास्ता दिया। पंजाब पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से बंद रहा।

जगजीत दल्लेवाल के आमरण अनशन ने पंजाबियों का दिल जीत लिया है। पंजाब बंद के आह्वान से बीजेपी को काफी नुकसान हुआ होगा। चंडीगढ़ के 43 बस अड्डे भी बंद रहे। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब बंद के दौरान किसी को कोई परेशानी हुई हो तो हम माफी मांगते हैं। हम अपनी मांगों के लिए नहीं बल्कि देश की मांगों के लिए बैठे हैं। 

(For more news apart from Punjab Bandh Sarwan singh pandher Press conference News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM