उप्र : स्कॉर्पियों वाहन और टेंपो की टक्कर, दो की मौत

खबरे |

खबरे |

उप्र : स्कॉर्पियों वाहन और टेंपो की टक्कर, दो की मौत
Published : Jul 1, 2023, 3:19 pm IST
Updated : Jul 1, 2023, 3:19 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

हादसे में टेंपो सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई जबकि टेंपो चालक मनोज (30) बुरी तरह घायल हो गया।

बलरामपुर( उप्र):  बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो वाहन और टेंपो के बीच हुई भिड़ंत में टेंपो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक टेंपो बलरामपुर से कटरा बाजार जा रही थी तभी बहराइच-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओडाझार गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गई। उसने बताया कि हादसे में टेंपो सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई जबकि टेंपो चालक मनोज (30) बुरी तरह घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शनिवार को बताया की मृतक बुजुर्ग की पहचान कराई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM