PM मोदी के रोड शो ने पटना की सड़कों को बना दिया उत्सव स्थल... लगे ‘मोदी-मोदी' के नारे
Published : Nov 3, 2025, 5:35 pm IST
Updated : Nov 3, 2025, 5:35 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi Holds Mega Roadshow in Patna Ahead of Elections news in hindi
PM Modi Holds Mega Roadshow in Patna Ahead of Elections news in hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरा और नवादा में विशाल जनसभा को संबोधित किया.

PM Modi Patna Road Show: रविवार को बिहार के आरा और नवादा में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य रोड शो किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले दिनकर गोलंबर जाकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने हाथ में भाजपा का चुनाव प्रतीक ‘कमल’ थाम रखा था। (PM Modi Holds Mega Roadshow in Patna Ahead of Elections news in hindi) 

asfeg

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा शहर सड़कों पर उतर आया। उनका रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर गांधी मैदान के पास स्थित उद्योग भवन तक पहुंचना तय है। इस दौरान प्रधानमंत्री का काफिला नाला रोड, ठाकुरबाड़ी, बारी पथ और बाकरगंज से होकर गुजरेगा। रोड शो के दौरान वे पटना के सभी एनडीए उम्मीदवारों के लिए समर्थन की अपील करेंगे।

rtyasr

रोड शो शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे। पटना की सड़कों पर सुरक्षा घेरे के दोनों ओर विशाल भीड़ उमड़ी हुई थी। जैसे ही पीएम मोदी का रोड शो शुरू हुआ, पूरा शहर ‘मोदी जिंदाबाद’ और ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा।

rgrtyu56

पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। वे अपने वाहन से आगे बढ़ रहे हैं और हर कोई प्रधानमंत्री की एक तस्वीर कैमरे में कैप्चर करने के लिए लालायित नजर आ रहा है। इस रोड शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़कों के किनारे खड़े हैं और उनका अभिनंदन कर रहे हैं।

tyjtyj

लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे और प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर नजर आ रहे हैं। जिन मार्गों से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने वाला है, वहां कई जगह सड़कों के किनारे स्वागत मंच और स्टॉल लगाए गए हैं, जहां से लोग उनका अभिवादन कर रहे हैं। रोड शो को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है, फिर भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

(For more news apart from PM Modi Holds Mega Roadshow in Patna Ahead of Elections news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: pm modi, bihar

SHARE ARTICLE

 

बठिंडा प्रदूषण अलर्टः AQI 380 के पार, जहरीली हवा से लोग परेशान

15 Nov 2026 4:50 PM

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM