मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: तेजस्वी

खबरे |

खबरे |

मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: तेजस्वी
Published : Jun 8, 2023, 4:19 pm IST
Updated : Jun 8, 2023, 4:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Make Modi government's schemes accessible to the masses: Tejashwi
Make Modi government's schemes accessible to the masses: Tejashwi

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीब, मजदूर तथा महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। .

नोएडा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने तथा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा की युवा शाख भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने गौतमबुद्ध नगर में कार्याकार्ताओं से कहा कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

भाजपा द्वारा शुरू किए गए महा जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को उन्होंने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तेजस्वी ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेश की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं तथा वे सामाजिक सरोकार के कार्यों को ध्यान में रखते हुए हर व्यक्ति को न्याय दिलाने का कार्य करें। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के हित को लेकर अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीब, मजदूर तथा महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। 

कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे सीधे जनता से संपर्क करें तथा सरकार की नीतियों को उन तक पहुंचाएं। नोएडा में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM