Sonbhadra Accident News: महाकुंभ से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की हादसे में मौत, ट्रॉले ने बोलेरो को मारी टक्कर

खबरे |

खबरे |

Sonbhadra Accident News: महाकुंभ से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की हादसे में मौत, ट्रॉले ने बोलेरो को मारी टक्कर
Published : Feb 9, 2025, 1:27 pm IST
Updated : Feb 9, 2025, 1:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Sonbhadra Accident 4 devotees died News  in Hindi
Sonbhadra Accident 4 devotees died News in Hindi

बोलेरो में सवार श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के बाद छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लौट रहे थे।

Sonbhadra Accident 4 devotees died News  in Hindi: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बोलेरो में सवार श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के बाद छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का शीशा उड़ गया। यह दुर्घटना सुबह 6.30 बजे भभनी के दरनखर के पास घटी। हादसे में मरने वालों की पहचान रायपुर निवासी लक्ष्मीबाई (30), अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मिणी यादव (56) के रूप में हुई है। घायलों में रामकुमार (33), दिलीप देवी (58), अभिषेक, अहान (4), योगी लाल (36), हर्षित (2.5 वर्ष), सुरेन्द्री देवी (32) शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शी सुरेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि श्रद्धालु कुंभ स्नान कर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार टेलर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का शीशा उड़ गया। वहां हंगामा मच गया। घायल रामकुमार ने बताया- सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सूरजगढ़ से प्रयागराज गंगा स्नान करने आए थे। स्नान करके लौटते समय यह भयानक दुर्घटना घटी। 

(For more news apart from Sonbhadra Accident 4 devotees died News  in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM