Mauritius Pm Visit India News: भारत की आठ दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री
Published : Sep 10, 2025, 6:29 pm IST
Updated : Sep 10, 2025, 6:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Mauritius Pm Navinchandra Grand Welcome On Varanasi News In Hindi
Mauritius Pm Navinchandra Grand Welcome On Varanasi News In Hindi

वाराणसी में होने वाली द्विपक्षीय वार्ता को लेकर दोनों प्रधानमंत्रियों के दौरे को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

Mauritius Pm Navinchandra Grand Welcome On Varanasi News In Hindi: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम 10 सितंबर को भारत की आठ दिवसीय राजकीय यात्रा पर वाराणसी पहुंचे हैं। वे अपनी इस यात्रा के दौरान वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति का दौरा करेंगे। वहीं इस दौरान उनके स्वागत को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और हाथों में भारत व मॉरीशस का झंडा लेकर उनका स्वागत करते नजर आए।

जानकारी के मुताबिक 11 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वाराणसी में एक द्विपक्षीय वार्ता होगी। यह वार्ता दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रही है।

वहीं मॉरीशस के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वाराणसी में भव्य तैयारियां की गई हैं। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक पूरे रास्ते में ढोल-नगाड़ों और लोक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया जा रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम गंगा आरती में शामिल होंगे और बाबा विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगे।

गौर हो कि इस दौरान वाराणसी में होने वाली द्विपक्षीय वार्ता को लेकर दोनों प्रधानमंत्रियों के दौरे को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 5000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और पूरे रूट की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत-मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसे में कल प्रधानमंत्री इस दौरान वाराणसी में एक द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होकर उनके साथ वार्ता करेंगे।

(For more news apart from Mauritius Pm Navinchandra Grand Welcome On Varanasi news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM