उप्र : मां ने अपनी नौ वर्षीय बेटी की गला काटकर की हत्या

खबरे |

खबरे |

उप्र : मां ने अपनी नौ वर्षीय बेटी की गला काटकर की हत्या
Published : Jun 13, 2023, 1:03 pm IST
Updated : Jun 13, 2023, 1:03 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Mother kills her nine-year-old daughter by slitting her throat
UP: Mother kills her nine-year-old daughter by slitting her throat

आरोपी महिला को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सुलतानपुर (उप्र) : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में विवेक नगर में एक मां ने अपनी नौ वर्षीय बेटी की कथित तौर पर गला काटकर हत्या कर दी।
 लम्भुआ के पुलिस क्षेत्राधिकारी मो. सलाम ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे कोइरीपुर बाजार के विवेक नगर निवासी शिव पूजन ओझा की पत्नी प्रियंका ओझा ने अपनी नौ वर्षीय पुत्री के गले पर कथित तौर पर चाकू से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घरवाले बच्ची को तत्काल इलाज के लिए लम्भुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया ,वहां ले जाते समय बच्ची की रास्ते में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घरवालों का कहना है कि प्रियंका मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM