प्रयागराज : गंगा में स्नान के दौरान चार लोग डूबे, मौत

खबरे |

खबरे |

प्रयागराज : गंगा में स्नान के दौरान चार लोग डूबे, मौत
Published : Jun 14, 2023, 12:00 pm IST
Updated : Jun 14, 2023, 12:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Prayagraj: Four people drowned while bathing in the Ganges, died
Prayagraj: Four people drowned while bathing in the Ganges, died

स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से चारों नदी में डूब गए।

प्रयागराज :  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शिवकुटी थाना क्षेत्र के फाफामऊ घाट पर बुधवार सुबह गंगा में स्नान करने पहुंचे चार लोग नदी में डूब गए। इनमें से तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) जवान उमेश कुमार यादव (40), अपने बेटे विवेक राज (11), बेटी दीपशिखा (7) और पड़ोसी अभय सिंह के बेटे अभिनव (9) के साथ बुधवार सुबह गंगा में स्नान करने पहुंचे थे।

एसीपी के मुताबिक, स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से चारों नदी में डूब गए। उन्होंने बताया कि उमेश, विवेक और अभिनव के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दीपशिखा का पता लगाया जा रहा है।

एसीपी के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और जल पुलिस के गोताखोर दीपशिखा की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उमेश बिहार के लखीसराय के मूल निवासी थे और यहां फाफामऊ में रहते थे।

एसीपी के मुताबिक, उमेश जब अपने बेटे-बेटी के साथ गंगा में स्नान के लिए घाट जा रहे थे, तभी पड़ोसी अभय सिंह का बेटा अभिनव भी उनके साथ चलने की जिद करने लगा। अभय सिंह बिहार के परसौली के रहने वाले हैं।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM