Meerut Murder News: मेरठ में हैरान कर देना वाला मामला, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव के 15 टुकड़े

खबरे |

खबरे |

Meerut Murder News: मेरठ में हैरान कर देना वाला मामला, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव के 15 टुकड़े
Published : Mar 19, 2025, 5:23 pm IST
Updated : Mar 19, 2025, 5:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Meerut Murder wife along with her lover killed her husband latest News In Hindi
Meerut Murder wife along with her lover killed her husband latest News In Hindi

 पुलिस ने अब तक आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इ

Meerut Murder wife along with her lover killed her husband latest News In Hindi: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रमी के साथ मिलकर अपने पति की बरहमी से हत्या कर दी और हत्या करने के बाद शव के टुकड़े- टुकड़े कर उसे सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर दिया।  इसके बाद बेवफा पत्नी शिमला जाकर अपने प्रेमी के साथ मौज-मस्ती करती रही। वापस लौटने पर पत्नी ने अपने पति की हत्या की जानकारी अपने मायके वाले को दी। यह बात सुनकर उसकी मां और अन्य परिजन हैरान रह गए। मंगलवार दोपहर बेटी को लेकर मां ब्रह्मपुरी थाने पहुंची। पुलिस को पति के कत्ल की कहानी सुनाई। 

 पुलिस ने अब तक आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पति के शव के टुकड़े भी बरामद किए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह दिल दहला देने वाला मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मास्टर कॉलोनी में सामने आया है।

बता दे कि यह कहानी मर्चेंट नेवी का कर्मचारी सौरभ राजपूत (29) की है। जानकारी के अनुसार, लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की 4 मार्च की रात उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। 4 मार्च को आरोपियों ने शव के 15 टुकड़ों को एक ड्रम में डालकर उसे सीमेंट से सील कर दिया।

मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को माता-पिता के घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शिमला चली गई। वापस लौटने पर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या की जानकारी दी।

मंगलवार को प्रमोद कुमार और मुस्कान ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है तथा सौरभ का शव बरामद कर लिया है। 

लंदन में काम करने वाले सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को घर लौटे थे। दरअसल, 25 फरवरी को उनकी पत्नी मुस्कान (26) का जन्मदिन था। वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए लौटे थे, 28 फरवरी को उनकी बेटी पीहू (5) का जन्मदिन भी था।

दोनों ही जश्न बड़ी धूमधाम से मनाये गये। इसके बाद 4 मार्च की रात को यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात में सौरभ के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाकर सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े कर दिए। टुकड़ों को प्लास्टिक के ड्रम में डालकर मिट्टी और सीमेंट का घोल बनाकर ढक्कन बंद कर दिया।

सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में काम करते थे। वह अक्सर विदेश जाते थे। 2020 में उन्होंने लंदन के एक मॉल में काम करना शुरू किया। वर्ष 2016 में सौरभ ने मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक पांच साल की बेटी पीहू है। 
(For More News Apart From Meerut Murder wife along with her lover killed her husband latest News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)


 

Location: India, Uttar Pradesh, Meerut

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM