उप्र: एटा में पानी भरने को लेकर विवाद, दबंगों ने महिला को पीटा, अस्पताल में मौत

खबरे |

खबरे |

उप्र: एटा में पानी भरने को लेकर विवाद, दबंगों ने महिला को पीटा, अस्पताल में मौत
Published : Apr 20, 2023, 5:21 pm IST
Updated : Apr 20, 2023, 5:21 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Woman beaten up by goons over water filling dispute in Etah
UP: Woman beaten up by goons over water filling dispute in Etah

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एटा (उप्र) : उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर देहा माफी में सरकारी हैंडपंप से पानी लेने को लेकर हुए विवाद में स्थानीय दबंगों ने 40 वर्षीय महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे इस घटना में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना 15 अप्रैल की है, जब दबंगों ने पीट-पीटकर साधना(40) नामक महिला को घायल कर दिया, जिसको आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में महिला के पति रिंकू की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृत साधना और आरोपी दोनों एक ही जाति के हैं। घटना की जानकारी देते हुए रिंकू ने बताया कि 15 अप्रैल को उसकी पत्नी साधना सरकारी हैंडपंप से पानी भर रही थी, तभी तीन व्यक्ति सुधीर कुमार, संदीप और उनके पिता प्रेमपाल आए और गाली गलौज करने लगे।

रिंकू ने बताया कि जब उसने उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से रोका, तो उन्होंने गुस्से में उसे मारने के इरादे से लोहे की छड़ों से पीटा और उसके पैर भी तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि जब वह उसे बचाने के लिए दौड़ा तो उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी सरकारी हैंडपंप से पानी नहीं ले सकता और उस पर भी हमला किया।

स्थानीय लोग उनके बचाव में आए और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने आगरा के अस्पताल में रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को आगरा में उपचार के दौरान साधना की मौत हो गयी। रिंकू ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह अपनी पत्नी के उपचार के लिए बाहर था, तब दबंगों ने दो दिन पहले उसके घर में आग लगा दी और सारा सामान जल गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में प्राथमिकी पहले दर्ज की गई थी और प्राथमिकी में महिला की मौत से संबंधित धाराओं को भी जोड़ा जा रहा है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM