UP By-Election 2024 Voting: प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपराह्न तीन बजे तक 41.92 % मतदान

खबरे |

खबरे |

UP By-Election 2024 Voting: प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपराह्न तीन बजे तक 41.92 % मतदान
Published : Nov 20, 2024, 4:34 pm IST
Updated : Nov 20, 2024, 4:34 pm IST
SHARE ARTICLE
 UP By-Election 2024 41.92 % voting till 3 PM on 9 seats News In Hindi
UP By-Election 2024 41.92 % voting till 3 PM on 9 seats News In Hindi

सभी सीट पर बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

UP By-Election 2024 41.92 % voting till 3 PM on Nine seats News In Hindi: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपराह्न तीन बजे तक 41.92 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन कार्यालय ने यह जानकारी दी।

सभी सीट पर बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

अपराह्न साढ़े तीन बजे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सबसे ज्यादा 50.03 प्रतिशत मतदान कुंदरकी में हुआ, जिसके बाद मीरापुर में 49.06 प्रतिशत, कटेहरी में 49.29 प्रतिशत, मझवां में 43.64 प्रतिशत, खैर में 39.86 प्रतिशत, सीसामऊ में 40.29 प्रतिशत, फूलपुर में 36.58 प्रतिशत और सबसे कम गाजियाबाद में 27.44 प्रतिशत मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, शांतिपूर्ण तरीके वोट डाले जा रहे हैं और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

उपचुनाव के लिये कुल 1917 मतदान केन्द्र और 3718 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। उपचुनाव में 18.46 लाख से अधिक पुरुष और 15.88 लाख से अधिक महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगी। मतगणना 23 नवंबर को होगी।(PTI)

(For more news apart From  UP By-Election 2024 41.92 % voting till 3 PM on Nine seats News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM