UP : भदोही में चिकित्सक ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

खबरे |

खबरे |

UP : भदोही में चिकित्सक ने फंदे से लटककर की खुदकुशी
Published : Oct 21, 2023, 10:51 am IST
Updated : Oct 21, 2023, 10:51 am IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

उन्होंने अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और पत्नी की साड़ी से गले में फंदा लगा लिया।

भदोही (उप्र) ; भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के निवासी एक सरकारी चिकित्सक ने कथित तौर पर घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के खड़हट्टी मोहाल निवासी डॉक्टर गौरव अग्रवाल (42) मिर्जापुर जिले के पड़री के सरकारी अस्पताल में दन्त रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत थे।

भदोही पुलिस के जिला सोशल मीडिया सेल के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार राय ने बताया कि गौरव अग्रवाल हर रोज की तरह मिर्जापुर से शुक्रवार रात घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और पत्नी की साड़ी से गले में फंदा लगा लिया। परिजन जब दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे तो उन्होंने अग्रवाल को छत से फंदे से लटका हुआ पाया और उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है। देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे भदोही के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संतोष कुमार चक ने बताया शनिवार को डॉक्टर गौरव अग्रवाल का पोस्टमार्टम किया जाएगा। राय ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM

Mohali Online Challan News : ਜ਼ਰਾ ਬੱਚ ਕੇ...! ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਤਰਜ਼ 'ਤੇ ਮੁਹਾਲੀ 'ਚ Online Challan !

02 Feb 2025 8:40 AM

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM