छात्रा से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष; आरोपी युवक की तालाब में डूबने से मौत

खबरे |

खबरे |

छात्रा से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष; आरोपी युवक की तालाब में डूबने से मौत
Published : Mar 22, 2023, 1:58 pm IST
Updated : Mar 22, 2023, 1:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Conflict between two parties over molesting a student; Accused youth died due to drowning in the pond
Conflict between two parties over molesting a student; Accused youth died due to drowning in the pond

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) : जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा के साथ कथित छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में हुई हाथापाई के दौरान तालाब में गिरे एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के केवाड़ी गांव में एक छात्रा से छेड़खानी को लेकर मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। उन्होंने बताया कि हाथापाई के दौरान जसीम (23) नामक युवक तालाब में जा गिरा। उन्होंने बताया कि डूबने से उसकी मौत हो गई और गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांव की एक छात्रा ने स्कूल से घर लौटने के बाद परिजनों को बताया कि जसीम ने उसके साथ छेड़खानी की है। उन्होंने बताया कि रात करीब आठ बजे जब जसीम गांव लौटा तो गांव के बाहर ही छात्रा के परिजनों और उसके बीच कहासुनी हुई, जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान जसीम पास के ही एक तालाब में जा गिरा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जसीम के परिजन का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जसीम की पिटाई करने के बाद उसे तालाब में फेंक दिया और उसे पथर मारे, जिसके कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया, वहीं छात्रा के पक्ष ने जसीम पर धमकियां देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर पहले भी छेड़छाड़ का आरोप लगा है। सूत्रों के मुताबिक, मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। घटना से नाराज युवक के परिजनों ने छात्रा के घर के भीतर घुसकर तोड़फोड़ की।

घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रात करीब 10 बजे तालाब से जसीम का शव बरामद करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि देर रात जसीम के पिता अजीम की तहरीर पर छात्रा के चार परिजनों के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव के एहतियातन व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM