उप्र : हत्या के मामले में दोषी पांच अभियुक्तों को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा, जानें मामला

खबरे |

खबरे |

उप्र : हत्या के मामले में दोषी पांच अभियुक्तों को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा, जानें मामला
Published : Mar 22, 2023, 11:32 am IST
Updated : Mar 22, 2023, 11:32 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Court awards life sentence to five accused in murder case
UP: Court awards life sentence to five accused in murder case

मामला 2008 का है.

बाराबंकी (उप्र) : बाराबंकी जिले की एक अदालत ने हत्या के करीब 15 साल पुराने एक मामले में आरोपी पांच अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई है।

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि 20 मार्च 2008 को जैदपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर कड़ेरा गांव में विजय बहादुर नामक व्यक्ति के बेटे राहुल कुमार और भतीजे धर्मेंद्र कुमार की, गांव के ही निवासी अमर सिंह की बेटी से कहासुनी हो गई थी। इस पर अमर सिंह और उसके परिजन ने दोनों को मारा-पीटा था। उस वक्त दोनों के बीच समझौता हो गया था।

उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह राहुल और धर्मेंद्र खेत गए थे। लौटते वक्त घात लगाकर बैठे अमर सिंह, रामविलास, हरिनाम सिंह, पिंटू, अवधेश, शत्रुघ्न और नंदकिशोर नामक अभियुक्तों ने धर्मेंद्र और राहुल पर बंदूक, लाठी—डंडों और गड़ासे से हमला कर दिया। इस दौरान पिंटू द्वारा चलायी गयी गोली लगने से राहुल की मौत हो गयी। पांडेय ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र नाथ दुबे ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार को अभियुक्त अमर सिंह, रामविलास, हरिनाम, शत्रुघ्न और नंदकिशोर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 16—16 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान पिंटू की मृत्यु हो गई थी, वहीं अवधेश पर अपराध साबित न होने के कारण उसे बरी कर दिया गया। 

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM