Weather Update: उत्तर भारत में ठंड की मार, दिल्ली-बिहार सहित कई जगहों पर छाया घना कोहरा

खबरे |

खबरे |

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड की मार, दिल्ली-बिहार सहित कई जगहों पर छाया घना कोहरा
Published : Dec 22, 2025, 1:24 pm IST
Updated : Dec 22, 2025, 1:24 pm IST
SHARE ARTICLE
North India Gripped by Severe Cold Wave and Dense Fog
North India Gripped by Severe Cold Wave and Dense Fog

ठंड की वजह से पिछले कुछ दिनों से 11 शहरों में स्कूल बंद हैं।

Weather Update: पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तापमान लगातार गिर रहा है। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। (North India Gripped by Severe Cold Wave and Dense Fog news in hindi) 

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज सुबह लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर समेत 40 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। शहरों के भीतर कोहरा कम दिखाई दिया, जबकि बाहरी इलाकों में अधिक था। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला सुल्तानपुर रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस वजह से उत्तर प्रदेश शिमला और नैनीताल से भी अधिक ठंडा रहा है। शिमला में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो रही है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात में रुकावटें उत्पन्न हो रही हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर कोहरा दिसंबर या जनवरी के अंतिम सप्ताह में देखने को मिलता है, लेकिन इस मौसम में भी कोहरा छाया हुआ है।

दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गए हैं, जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी बढ़ गई है। इसका असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ा है, जिससे सर्दी और भी कड़ाकेदार हो गई है। घने कोहरे के कारण रविवार को लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 70 से अधिक ट्रेनें देर से चलीं। एयरपोर्ट पर भी कई उड़ानें लेट रहीं। ठंड के कारण पिछले कुछ दिनों से 11 शहरों में स्कूल बंद हैं, जबकि लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड रही। लोगों को गलन वाली ठंड का अनुभव हुआ। कई जगहों पर लोग सड़कों के किनारे अलाव के पास ठंड से गर्म होते नजर आए। हालांकि सोमवार को घना कोहरा नहीं था, लेकिन तेज़ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 25 दिसंबर तक पारे में इसी तरह की गिरावट देखने को मिल सकती है।

(For more news apart from North India Gripped by Severe Cold Wave and Dense Fog news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM