उप्र: झोलाछाप डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर गलत दवा दिए जाने से महिला की मौत

खबरे |

खबरे |

उप्र: झोलाछाप डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर गलत दवा दिए जाने से महिला की मौत
Published : Mar 23, 2023, 6:24 pm IST
Updated : Mar 23, 2023, 6:24 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Woman dies after allegedly being given wrong medicine by quack doctor
UP: Woman dies after allegedly being given wrong medicine by quack doctor

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

एटा (उप्र) : उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जैतहरा थाना क्षेत्र के पट्टी गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर गलत दवा दिए जाने से 32 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना प्रभारी (एसएचओ) रमेंद्र शुक्ला ने बताया, "संगीता नाम की महिला को बुधवार शाम को पेट में दर्द की शिकायत के बाद सूरज क्लिनिक में भर्ती कराया गया था, जिसके मालिक डॉक्टर सूरज ने उन्हें कई इंजेक्शन दिए और एक घंटे बाद महिला की अस्पताल में मौत हो गई।" घटना की सूचना पर थाना जैथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर सूरज तथा उसके कर्मचारी क्लीनिक से भाग गये ।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके पति सबल प्रताप की तहरीर पर डॉक्टर के विरुद्ध गलत उपचार करने संबंध में मामला दर्ज किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया की घटना की जांच अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई है और रिपोर्ट के आधार पर क्लीनिक तथा उसके संचालक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM