जलवायु परिवर्तन से उत्तर प्रदेश में दोगुनी हुई लू चलने की आशंका

खबरे |

खबरे |

जलवायु परिवर्तन से उत्तर प्रदेश में दोगुनी हुई लू चलने की आशंका
Published : Jun 23, 2023, 1:28 pm IST
Updated : Jun 23, 2023, 1:28 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

‘क्लाइमेट सेंट्रल’ का सीएसआई इस बात का अंदाजा लगाता है कि तापमान में ऐतिहासिक औसत से कितनी बार और किस हद तक बदलाव आया है।

New Delhi: जलवायु परिवर्तन के कारण उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका कम से कम दोगुनी हो गई। क्लाइमेट शिफ्ट इंडेक्स (सीएसआई) नामक पद्धति से किए गए एक विश्लेषण में यह दावा किया गया है। सीएसआई का विकास ‘क्लाइमेट सेंट्रल’ ने किया है, जो अमेरिका में रह रहे वैज्ञानिकों और संचारकों का एक स्वतंत्र समूह है। यह पद्धति दैनिक तापमान पर जलवायु परिवर्तन का असर आंकने में मदद करती है। हाल में भीषण लू की गिरफ्त में आने के कारण उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा था। अकेले बलिया में लू की चपेट में आने से जिला अस्पताल में पांच दिनों में 68 मरीजों की मौत होने की खबर थी। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि लू के कारण सिर्फ दो लोगों की जान गई। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पड़ोसी देवरिया जिले में भी लू से कई मौतें हुईं।

‘क्लाइमेट सेंट्रल’ का सीएसआई इस बात का अंदाजा लगाता है कि तापमान में ऐतिहासिक औसत से कितनी बार और किस हद तक बदलाव आया है। सीएसआई स्तर एक अंक से अधिक होना जलवायु परिवर्तन का संकेत देता है। वहीं, इसके दो से पांच अंक के बीच होने का मतलब है कि जलवायु परिवर्तन ने तापमान में बदलाव की संभावना दो से पांच गुना बढ़ा दी।

विश्लेषण से पता चला है कि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सीएसआई स्तर तीन अंक तक पहुंच गया, जिसका अर्थ है कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में बदलाव की संभावना तीन गुना बढ़ गई।

‘क्लाइमेट सेंट्रल’ के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि नये विश्लेषण से संकेत मिलते हैं कि उत्तर प्रदेश 14 से 16 जून तक भीषण लू की चपेट में था और इस दौरान मानव-जनित जलवायु परिवर्तन ने क्षेत्र में लू चलने की आशंका को कम से कम दोगुना कर दिया था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहद उच्च तापमान और उमस के कारण लू का प्रकोप काफी बढ़ गया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM