मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले किसान, नोएडा हवाई अड्डे की चारदीवारी के निर्माण का रास्ता साफ

खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले किसान, नोएडा हवाई अड्डे की चारदीवारी के निर्माण का रास्ता साफ
Published : Sep 26, 2023, 10:56 am IST
Updated : Sep 26, 2023, 10:56 am IST
SHARE ARTICLE
Farmers met Chief Minister Yogi Adityanath
Farmers met Chief Minister Yogi Adityanath

इस बैठक के बाद ग्रीनफील्ड परियोजना की चारदीवारी को पूरा करने का रास्ता साफ हो गया है।

नोएडा : जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की चारदीवारी को पूरा करने के लिए आवश्यक जमीन के मालिक किसानों के एक समूह ने यहां मोटोजीपी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। 

अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को मोटोजीपी के मुख्य कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में थे, जिसके बाद उन्होंने एक बैठक में किसानों के साथ बातचीत की। इस बैठक के बाद ग्रीनफील्ड परियोजना की चारदीवारी को पूरा करने का रास्ता साफ हो गया है।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रनहेरा गांव के किसानों के पास 'शोर की जमीन' थी, जिसके लिए वे मुआवजे की मांग कर रहे थे। यह मामला तीन साल से अदालत में था, जिसकी वजह से 407 मीटर लंबी चारदीवारी का निर्माण कार्य अधूरी रह गया था। 'शोर की जमीन', ऐसी जमीन होती है, जहां पर कृषी या आवासीय पट्टों का आवंटन नहीं किया जा सकता।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले महीने 'शोर की जमीन' के लिए भूमि के इस्तेमाल को बदल दिया, जिससे ये किसान संपत्ति के अधिग्रहण के बदले मुआवजे के हकदार बन गए। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने यह बैठक कराई थी। उन्होंने कहा कि किसानों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार जताया। किसानों के समूह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, ''हमारी 'शोर की जमीन' के उपयोग में बदलाव और हवाई अड्डे के निर्माण के कारण प्रभावित किसानों को मुआवजे के लिए पात्र बनाने के लिए हमारी पीढ़ियां आपकी आभारी रहेंगी।''

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM