CM आवास में मना वीर बाल दिवस, मुख्यमंत्री योगी ने साहिबजादों को किया नमन,बोले- 'बलिदान की गाथा बच्चों तक पहुंचाना जरूरी'
CM आवास में मना वीर बाल दिवस, मुख्यमंत्री योगी ने साहिबजादों को किया नमन,बोले- 'बलिदान की गाथा बच्चों तक पहुंचाना जरूरी'
Published : Dec 26, 2025, 1:43 pm IST
Updated : Dec 26, 2025, 2:19 pm IST
SHARE ARTICLE
On 'Veer Bal Diwas', CM Yogi paid respects to the Shri Guru Granth Sahib.
On 'Veer Bal Diwas', CM Yogi paid respects to the Shri Guru Granth Sahib.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें सिख गुरुओं के बलिदान की याद दिलाता है।

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर विशेष संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को सिर-माथे पर धारण कर मुख्यमंत्री आवास में प्रतिष्ठित किया। (On 'Veer Bal Diwas', CM Yogi paid respects to the Shri Guru Granth Sahib)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर उपस्थित रहे। गेरुआ पगड़ी पहनकर उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने सिर नवाया और साहिबजादों के रूप में सजे बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने नई पीढ़ी को साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

On 'Veer Bal Diwas', CM Yogi paid respects to the Shri Guru Granth Sahib.On 

शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुए कीर्तन समागम में गुरबाणी के मधुर पाठ और शबद कीर्तन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम में सिख संगत के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। साहिब गुरु तेग बहादुर के बलिदान और गुरु परंपरा की महानता को याद करते हुए रागी जत्थों ने कीर्तन प्रस्तुत किया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के सुपुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह का बलिदान केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत की चेतना का हिस्सा है। बहुत कम उम्र में धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान भारतीय इतिहास की सबसे प्रेरक घटनाओं में से एक है।

wewrfw

कार्यक्रम के दौरान जब बच्चों ने साहिबजादों के रूप में मंच पर प्रस्तुति दी, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए। उन्होंने बच्चों का अभिनन्दन स्वीकार करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं। बच्चों में साहिबजादों की झलक देखकर यह संदेश मिलता है कि भारत की परंपरा और संस्कार आज भी जीवित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीर बाल दिवस की घोषणा एक ऐतिहासिक कदम है। यह दिन बच्चों को यह सिखाता है कि राष्ट्र, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए साहस, धैर्य और त्याग कितना महत्वपूर्ण है। साहिबजादों का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

ewrrf

कीर्तन समागम श्रद्धा और सम्मान के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु परंपरा को नमन करते हुए समाज में सद्भाव, एकता और राष्ट्रभक्ति को और मजबूत करने का आह्वान किया। वीर बाल दिवस के अवसर पर यह आयोजन लखनऊ में इतिहास, संस्कृति और आस्था का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

hhh

(For more news apart from  On 'Veer Bal Diwas', CM Yogi paid respects to the Shri Guru Granth Sahib news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM